फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आप के पूर्व जिला अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस मे शामिल होने पर फूल मालाएं पहनाकर वरुण भगत का स्वागत करते कांग्रेसी कार्यकर्त - फोटो : सिजहरी गांव में बारिश से गिरे इस कच्चे मकान में दबकर मां-बेटे की गई जान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व जिला अध्यक्ष वरुण भगत शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित मुद्दों को लेकर बात करती है और इसकी विचारधारा सभी को साथ लेकर चलना है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।
विज्ञापन

वहीं इसे लेकर जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की तरफ से जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद भगत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। आप को छोड़ कांग्रेस का हिस्सा बने वरुण भगत का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुमित मगोत्रा ने कहा कि वरुण भगत बेहद ही कर्मठ और जुझारू युवा नेता हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से जिला के भीतर पार्टी और भी अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें