फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गालाधर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामबन। जिले के गालाधर में मां चामुंडा मंदिर में वार्षिक गालाधर मेले का भव्य आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनकर उभरा। यहां विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ मिलकर पहुंचे जो सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल है। रामबन के विधायक अर्जुन सिंह राजू भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मां चामुंडा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की। विधायक ने मेले को आस्था और एकता का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए मा चामुंडा वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पुख्ता सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क लंगर का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें