उधमपुर। पुलिस के गश्ती दल ने काली माता मंदिर टिकरी के समीप संदिग्ध परिस्थितयों में घूम रहे एक व्यक्ति से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, उसे तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। उसे पकड़ कर पुलिस ने जब तलाशी ली तो 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस तत्काल उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह निवासी रिट्टी वर्तमान में बस स्टैंड के समीप उधमपुर के रूप हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।