फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर जिला बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को बाबा रामदेव के बयान पर विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका तथा जोरदार नारेबाजी की। बसपा उधमपुर इकाई ने अपने कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराया तथा जमकर नारेबाजी भी की। पार्टी के जिला प्रभारी सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि जो बयान रामदेव ने दलित महिलाओं के संबंध में दिया है, वह बर्दाश्त से बाहर है। रामदेव ने गत दिवस कहा था कि राहुल गांधी दलित बस्तियों में पिकनिक मनाते हैं तथा वहीं हनीमून भी मनाते हैं। सरदार रणजीत सिंह का कहना है कि यह बयान संकुचित मानसिकता का परिचायक है। रामदेव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मौत व पुलिस की मार की डर से सलवार कमीज पहनकर भागा हो, वह न केवल छोटे दिल वाला, बल्कि छोटी सोच वाला भी है। अनर्गल बयान से भाजपा के एजेंट वाली सोच सामने आ गई है। इस मौके पर बसपा नेता एडवोकेट मोहिंदर अत्री ने कहा कि रामदेव पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होना चाहिए और उनको हिरासत में लिया जाना चाहिए। इस दौरान बसपा नेता सुदेश कुमार, विनोद खजूरिया, दीपक, अजय, जोगिंदर, गोपाल, तिलकराज, सुशील, भूषण कुमार, संजू कुमार व अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें