फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में सुस्ती पर भाजपा का प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (ब्यूरो)। प्लासा से डरवाला तक बनाई जा रही सड़क निर्माण में सुस्ती पर गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान भाजपा के नेता राजेंद्र शर्मा का कहना था कि करीब पांच वर्ष पहले प्लासा से डरवाला मार्ग का कार्य शुरू हुआ था, परंतु थोड़ा-सा काम करने के बाद काम बंद कर दिया गया, जिसके कारण वहां पर बारिश के बाद कीचड़ फैल जाता है। मुसाफिरों को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना था कि जहां से मार्ग बनाने के लिए कटाई की है, वहां भी सड़क को नहीं बनाया गया है, जिससे लोगों की जमीनें तबाह हो रही हैं। भाजपाइयों ने कहा कि यदि शीघ्र दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें