फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाड़ इलाके में स्लैब गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Fri, 08 Nov 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मलाड़ इलाके में वीरवार दोपहर को एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान स्लैब के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे मलाड़ इलाके में मकान के निर्माण कार्य में मजदूर व मिस्त्री मकान की छत पर स्लैब डालने के कार्य में व्यस्त थे। अचानक काम करते हुए स्लैब के नीचे स्पोर्ट के लिए लगाई गई लकड़ी का हिस्सा निकल गया। दो मजदूर उसको ठीक करने के लिए नीचे गए। अभी इसको ठीक कर ही रहे थे कि डाली गई स्लैब का एक हिस्सा निर्माण सामग्री के साथ दोनों पर गिर गया। हादसे में राम लाल निवासी मांड उधमपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी डनसाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें