फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल मनाया विलय दिवस

Sun, 27 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राज्य के विलय दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भाजपा की नगर इकाई की तरफ से शहर में बाइक रैली निकाली गई। प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पवन गुप्ता ने राज्य के विलय पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं की कड़ी निंदा की। इस दौरान जिलावासियों को विलय दिवस की बधाई भी दी।
विज्ञापन

भाजपा नगर इकाई के प्रधान राजकुमार बुच्चा और भाजयुमो के उपाध्यक्ष रोहित सेठी के नेतृत्व में रैली चबूतरा बाजार से निकली। पवन गुप्ता ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद भारत माता के जयघोष लगाते मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, वीनस चौक, सैला तालाब, हास्पिटल रोड, एमएच चौक और शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर इंदिरा चौक पर पहुंचे। यहां शहरवासियों में हलवा बांट कर राज्य का विलय दिवस मनाया और सभी को इसकी बधाई दी। इंदिरा चौक पर कहा कि महाराजा हरि सिंह ने राज्य का भारत के साथ विलय कर एतिहासिक निर्णय लिया था। इसी कारण आज सभी गर्व के साथ कह सकते हैं कि हम सभी भारतवासी हैं।
उन्होंने कहा कि विलय पूरी तरह से हुआ, लेकिन कुछ कश्मीरी नेता इसे विवादास्पद मानते हैं। सवाल खड़े करने वाले कभी सच्चे भारतीय नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर जीवन शर्मा, अनिल अरोड़ा, सुशांत गुप्ता, राजीव शर्मा, अशोक कुमार, संजीव कुमार, पंकज गुप्ता, शाम स्वरूप शर्मा, धीरज मोदी, जुगल किशोर, दीक्षांत बुच्चा, अशोक, वासु वर्मा, सुभाष शर्मा, मुंशी राम, मोहन डोगरा व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


दीप जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी
उधमपुर (ब्यूरो)। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला प्रधान मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में विलय दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में हुआ, जहां सभी महिलाओं ने दीप जलाकर विलय दिवस की खुशी प्रकट की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीलम नरगोत्रा विशेष तौर पर मौजूद थीं। शाम करीब चार बजे भारत माता की तस्वीर के आगे दीप जलाकर विलय दिवस के लिए एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मंजू गुप्ता ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का विलय भारत के साथ करके राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान की थी। हजारों सुरक्षाबलों ने राज्य की सुरक्षा के लिए कुर्बानी दी है। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्व इसे विवादास्पद मान कर गलत बयानबाजी करके हालात को खराब करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर विमला नरगोत्रा, कमला गुप्ता, नीशा महाजन, गीता देवी, पुष्प लता, निर्मला देवी, सुनीता, नीलम योगी, बाबी पचयाला, कमलेश व अन्य कई सदस्य मौजूद थी।
सेरी बाजार में राष्ट्र ध्वज फहराया
भद्रवाह (ब्यूरो)। भद्रवाह में भी बजरंग दल की तरफ से एक मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बजरंग दल के प्रधान विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने मोटर बाइक रैली में भाग लिया। लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई रैली भद्रवाह के विभिन्न बाजारों से होते हुए दोमेल, अमीरा नगर, खुगली आदि स्थानों तक गई। वहीं सेरी बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया। सनातन धर्म सभा भद्रवाह के अध्यक्ष अशोक कोतवाल ने कहा कि हमें दुनिया के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सतीश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें