फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर गोलाबारी के खिलाफ पैंथर्स का फूटा गुस्सा

Sat, 26 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारतीय सीमा पर गोलाबारी करने और स्थानीय निवासियों को निशाना बनाने के विरोध में नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पैंथर्स पार्टी के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुखदेव सिंह, जिला प्रधान सुदेश शर्मा, जिला युवा प्रधान बलवान सिंह, गुलशन केसर, जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि भारतीय सीमाओं पर लगातार गोलाबारी करके पाकिस्तान दुस्साहस कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार तमाशा देख रही है। गोलाबारी में महिलाएं और बच्चे भी घायल होने लगे हैं। लोग पलायन कर रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से भी लोगों की सुरक्षा के लिए किसी तरह के प्रबंध नहीं किए जा रहे। 1990 से पाकिस्तान ने राज्य में हालात को खराब कर रखा है। केंद्र सरकार के पास पाकिस्तान सेना द्वारा गोलाबारी करके आतंकवादियों को घुसपैठ करवाने के पर्याप्त सबूत हैं। इसके बावजूद सरकार पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए कदम नहीं उठा रही। इसकी वजह से पाकिस्तानी सेना का दुस्साहस दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। समय आ गया है कि अब पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया जाए। पैंथर्स पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सेना को पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब देने के लिए निर्देश दे, ताकि पाक दोबारा भारत की सीमा पर गोलाबारी करने के बारे में सोचे भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें