रामबन/रियासी/मजालता। वीरवार की रात बेरा गली के पास एक कार का टायर फट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया गया। उधर मजालता तहसील के दैमा इलाके में बाइक-कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को पीएचसी बरनाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आल्टो कार माहौर से गूल के लिए आ रही थी कि बेरा गली के पास उसका टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चालक और मालिक परवेज अहमद सुमड़िया निवासी चंद्रकोट रामबन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जलील अहमद और अब्दुल करीम निवासी चंद्रकोट घायल हो गए। उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
मजालता तहसील के दैमा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उधमपुर से खून की तरफ जा रही बाइक (जेके14सी-3680) जैसे ही दैमा इलाके में पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही मारुति कार (जेके08बी-2975) के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पूर्ण चंद निवासी उधमपुर, रमेश कुमार निवासी कल्लर और कार में सवार भारत भूषण निवासी वार्ड नंबर दो कठुआ, प्रेम शर्मा निवासी कृष्णा कालोनी कठुआ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बरनाड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्ण चंद, मुंशी राम और भारत भूषण को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर कर दिया गया।