फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिम चौकियों पर फायरिंग से भाजपा भी भड़की

Fri, 25 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी (ब्यूरो)। सीमा पार से भारत के सीमांत गांवों और अग्रिम चौकियों पर फायरिंग और गोलाबारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कड़ा रोष जताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरत कार्रवाई के लिए आदेश देने को कहा है, ताकि सीमा को बचाते हुए लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल प्रधान चमन लाल भगत, पूर्व पार्षद सुदेश पुरी, नरेश शर्मा, सुदेश पंडोतरा, काबला सिंह, अजय नंदा, अनिल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान आए दिन हीरानगर, कठुआ, सांबा, आरएस पुरा, परगवाल आदि क्षेत्रों में सुरक्षा बल के साथ आम नागरिकों पर फायरिंग तथा गोलाबारी कर रहा है। इससे सीमांत ग्रामीणों का अपने घरों में रहना दूभर हो गया है। ग्रामीण खुद बंकर बनाकर जान बचाने के लिए मजबूर हैं। वहीं परगवाल तथा आरएस पुरा से ग्रामीण घर-बार छोड़कर पलायन करने शुरू कर दिए हैं। उन्हें बच्चों की पढ़ाई एवं उनके भविष्य की चिंता भी सताने लगी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस सारे मामले में ढिलाई बरत रही है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी सुरक्षा बल को हौसला देकर चले गए। जवाबी कार्रवाई करने का कोई निर्देश नहीं दिया। बार्डर पर रहने वाले किन स्थितियों में गुजर-बसर कर रहे हैं। इसबारे में उनसे बातचीत भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें