फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का आरोपी चालक एक वर्ष बाद गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2013 05:39 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी (ब्यूरो)। जिला की थन्नामंडी पुलिस ने शुक्रवार को एक बहुत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक वाहन चालक को एक वर्ष के बाद गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी जाकिर शाहीन मिर्जा ने बताया कि 19 अक्तूबर 2012 को थन्नामंडी तहसील के दोदासनपाई क्षेत्र के वाहन चालक मुहम्मद शफीक पुत्र अब्दुल रसीद पर कश्मीर घाटी के पटन पुलिस थाना में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार वाहन चालक ने पटन क्षेत्र में अपने वाहन के नीचे कुचल कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मौत के बाद चालक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पटन पुलिस थाना में आरपीसी की धारा 279/304ए के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। चालक जिला के थन्नामंडी तहसील का निवासी था, तो पुलिस के जम्मू संभाग के आईजीपी ने एसपी राजोरी को उसकी धरपकड़ के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

एसपी ने इस मामले की जांचकर अपराधी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी थन्नामंडी के थानाप्रभारी जाकिर को दी थी। थन्नामंडी पुलिस ने अपने सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर चालक को उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधी चालक की मेडिकल जांच करवा दी है और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे पटन पुलिस को सौंप दिया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि पटन पुलिस ने चालक के सर पर कुछ इनाम भी रखा हुआ था। वह इनाम कब और किसे मिलेगा, इस बारे अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें