फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, एक दर्जन घायल

Sat, 27 Jul 2013 05:34 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की बस कटड़ा के पेंथल गांव के नजदीक अचानक पलट गई। बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस जेके02एके-8303 को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस शुक्रवार सुबह जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना हुई थी। इसमें अधिकतर विश्वविद्यालय कर्मचारी सवार थे। बस पेंथल गांव के नजदीक पहुंचते ही पलट गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अन्य बस को घटनास्थल पर भेजा। इसके बाद घायलों को सीधे जम्मू इलाज के लिए भेजा गया। बस पलटने का कारण उसकी तेज गति बताया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे घायलों में शिवानी खजूरिया निवासी करन नगर, अजस भान निवासी बनतालाब, प्रिया कुमारी निवासी जानीपुर, रोहित गुप्ता निवासी छन्नी हिम्मत, विजय कुमार निवासी बाहु फोर्ट, अनिल कुमार निवासी गांधीनगर, अनु शर्मा निवासी टिकरी, हिम्मत निवासी गाड़ीगढ़, विशाल निवासी रूपनगर, धीरज निवासी सुभाष नगर, कपिल गुप्ता निवासी छन्नी हिम्मत और प्रदीप कुमार निवासी रूपनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा विश्वविद्यालय के करीब हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और सड़क हादसे का मामला दर्ज करके आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें