फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल उधमपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल प्रशासन की तरफ से कामकाजी महिलाओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजकुमारी मुख्य मेहमान थीं, जबकि स्वयं सेवी संस्था सेवा भारती की उप प्रधान नीलम नरगोत्रा विशेष मेहमान के रूप में मौजूद थी। वहीं कालरा कालेज आफ एजुकेशन में एनएसएस प्रोग्राम आफिसर भानु गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में प्रिंसिपल रेणु शर्मा की अध्यक्षता में दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद सब्जी मंडी में काम करने वाले महिलाओं व महिला कांस्टेबल को हार पहना कर स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान ने कहा कि आज के युग में महिलाओं ने साबित किया है कि वह किसी तरह से भी कम नहीं है। नीलम नरगोत्रा ने कहा कि सब्जी मंडी में काम करने वाले वाली महिलाएं दिन रात कड़ी मेहनत करके अपने परिवार को पालन पोषण कर रही है। इन महिलाओं ने साबित किया है कि पुरुषों से कम नहीं है। इस मौके पर ज्योति, अंजू बाला, कमलेश, संतोष, पुष्पलता व अन्य कई महिलाएं मौजूद थी।
कालरा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस के सदस्यों ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी का समाज के निर्माण में अहम भूमिका है। समाज में आज भी लड़कियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसके चलते महिलाओं को समाज में अपना रुतबा हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। कालेज की अध्यक्ष रंजना शर्मा ने अंत में सभी को महिला दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें