फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटर की टक्कर में चार जख्मी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा (ब्यूरो)। रियासी मार्ग पर डिडी मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल और स्कूटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की गंभीर हालत देखते हुए जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रियासी से आ रहे स्कूटर नंबर जेके 02डब्लयू-4855 और कटड़ा से रियासी की ओर जा रही मोटरसाईकिल नंबर जेके20-2932 की डीडी मोड़ के पास टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। विकास (20) निवासी आखली कटड़ा चिकित्सा केंद्र में ही उपचाराधीन है, जबकि मानिक (19) निवासी आखली, अजय कुमार निवासी गरन और गुरुवचन निवासी अगार जित्तो को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें