उधमपुर/रामनगर। रामनगर डिग्री कालेज और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय डिग्री कालेज रामनगर में ‘यूथ एंड कम्युनल हार्मनी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अजय जंवाल को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। जबकि तन्वी को दूसरा और विक्की सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह संगोष्ठी जिला सूचना विभाग, जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स, शिक्षा विभाग व डिग्री कालेज के सहयोग से की गई थी। इस मौके पर जिला खेल विभाग के अधिकारी सुखदेव सिंह, वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, कालेज के प्रो. पंकज शर्मा ने इस कार्यक्रम में सहयोग करते हुए संचालित किया व प्रो. रंजू कटोच ने संगोष्ठी का संचालन किया। दूसरी ओर, रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘यूथ एंड नेशनल इंटिग्रेशन’ विषय पर इंटर स्कूल सिंपोजियम का आयोजन किया गया। सीनियर कैटेगरी में रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पल्लवी राणा और मीनाक्षी ने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। जबकि सुकृति शर्मा दूसरे और सुरभि महाजन तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार जूनियर कैटेगरी में नेशनल पब्लिक स्कूल रामनगर की छात्रा प्रतीक्षा ने पहला, भारतीय विद्या मंदिर की समृद्धि महाजन और रामनगर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सपना ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा केशव विद्या मंदिर की दीपशिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया।