फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनल हार्मनी फेस्टिवल का आगाज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिवालिक बीएड कालेज के एनएसएस यूनिट के सहयोग से राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा और धार्मिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम्युनल हार्मनी फेस्टिवल-2012 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर प्लानिंग राकेश जंवाल मुख्य अतिथि थे। फेस्टिवल का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उसके बाद कालेज के प्रिंसिपल डा. विक्रम गुलाटी, जिला सूचना अधिकारी डा. जगदीश मेहरा, असिस्टेंट डायरेक्टर प्लानिंग अशोक खजूरिया ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जंवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से राष्ट्रीय एकता की महत्ता जन-जन तक पहुंचती है और भाईचारा, समरसता व खुशहाली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कालेज के माध्यम से जनता में राष्ट्रीय एकता का संचार पहुंचाने का आह्वान किया। जबकि डा. गुलाटी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसमें फिल्म-शो, रैली, वीडियो शो, कम्युनिल हार्मनी को लेकर शपथ और स्लोगन की प्रस्तुति आदि जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस मौके पर हैपी माडल फाउंडेशन ने कालेज के माध्यम से जिला प्रशासन को 5100 का चेक प्रदान किया जिनके माध्यम से कम्युनल हार्मनी नेशनल फंड में सहयोग राशि के रूप में सम्मिलित होगी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न कलाओं के द्वारा देश की विविध संस्कृतियों को दर्शाते हुए देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें