फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले से पुलिस सतर्क

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार को एक शराब दुकान पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद जिले में भी पुलिस सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाकस कर दिया गया है। हर नाके पर सख्ती बरती जा रही है। वाहनों की सघन जांच की हो रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट की घोषणा के बाद उधमपुर जिला पुलिस चौकन्नी हो गई है। सभी नाकों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर पुलिस की खास नजर है। पुलिस प्रशासन ने घोषणा की है कि कहीं किसी को संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। रविवार को जिला उधमपुर पुलिस की ओर से भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य नाकों पर गाड़ियों की गहनता के साथ चेकिंग की गई और इस संबंध में कड़ी सतर्कता बरती गई। शहर के एमएच चौक के अलावा जखैनी चौक के साथ-साथ अन्य फारेस्ट चेक पोस्ट के सामने भी पुलिस की ओर से हर वाहनों की तलाशी ली गई।
वहीं, एसएसपी उधमपुर अशकूर वानी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जम्मू के नरवाल इलाके में शराब की दुकान पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद उधमपुर पुलिस की ओर से भी हर आने जानेवाले वाहनों की चेकिंग की गई और इस वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश में पुलिस जुटी रही। उन्होंने यह भी कहा कि शराब की दुकान मालिकों को भी संदिग्ध रूप से दिखे जाने वालों पर भी खास ध्यान रखें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। उल्लेखनीय है कि जम्मू के नरवाल इलाके में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। तब से लेकर जिले में भी नाके बंदी कर पुलिस अपनी ओर तलाशी अभियान छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें