रियासी। सलून गांव के मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दे दिया गया। अब अगले सत्र से यहां के विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा से आगे की शिक्षा के लिए दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। खासकर के छात्राओं को अपनी दसवीं तक शिक्षा हासिल करने में परेशानी नहीं होगी। स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने शनिवार को स्कूल को अपग्रेड करते हुए इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरसेम लाल, सलून के सरपंच कैलाश शर्मा भी मौजूद थे।इसके बाद विधायक ने सुंगल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
वहीं ग्रामीणों ने सड़क किनारे प्रोटक्शन वाल बनाने के साथ ही सड़क निर्माण के दौरान खराब हुई उपजाऊ भूमि का मुआवजा देने की मांग भी उठाई। इस दौरान विधायक ने सलून गांव के तीन बीपीएल कार्ड धारकों को अपने सीडीएफ से प्रति परिवार 48 हजार 500 रुपये देने की भी घोषणा की। वहीं एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों के अनुसार चेतर की तरफ से आने वाले नाले के कारण उनकी उपजाऊ तथा निजी जमीनों का काफी नुकसान हुआ है खासकर के बारिश के दौरान नाले में आए पानी के बहाव से उन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों न द्वारा नाले के दोनों हिस्सों की तरफ इरिगेशन विभाग के माध्यम से क्रेट डाले जाने की मांग रखी गई। वही ब्लाक विकास विभाग द्वारा बनाई गई पानी की कुल की भी सफाई करवा इसे सुचारू करने को कहा गया। इस मौके पर शंभु नाथ त्रिपाठिया, जुगल बनाथिया भी मौजूद थे।