फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी से रफीक ने भरा नामांकन पर्चा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता रफीक चंदेल ने शुकवार को एमएलसी चुनाव के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ डीसी पीके पोले के समक्ष नामांकन पर्चा भरा। इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे। रफीक चंदेल कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर साढ़े बारह बजे डीसी कार्यालय पहुंचे। नामांकन भरने के बाद चंदेल ने कहा कि पैंथर्स पार्टी ने राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। आम आदमी महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण परेशानियों से जूझ रहा है और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है। आम आदमी को राहत पहुंचाने में केवल पैंथर्स पार्टी ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि अगर वह विधान परिषद के चुनाव में सफलता हासिल करते हैं तो विकास के साथ पंचों और सरपंचों को उनका हल दिलाने के लिए काम करेंगे। पूरा प्रयास किया जाएगा कि पैंथर्स पार्टी की नीतियां राज्य के लोगों तक पहुंचे और सभी पार्टी के साथ जुड़कर मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर होशियार सिंह, गिरधारी लाल, विश्वनाथ, रामपाल, प्रशोतम, हंसराज, रेवत सिंह, जगदेव सिंह, सुनील परोच, बलवान सिंह, गुलशन केसर, विक्रांत शर्मा, धनीराम अत्री व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें