फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर (ब्यूरो)। कदाचार मुक्तबोर्ड परीक्षा के चलते जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। 
विज्ञापन

शीत कालीन सत्र की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पीके पोले ने परीक्षा केंद्र के आसपास के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। आदेश के मुताबिक जिला उधमपुर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में भीड़ नहीं जमा होगी और 200 मीटर के दायरे में लाउड स्पीकर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इस आदेश को 16 नवंबर से लागू कर दिया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। इसे लिए पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें