फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला अर्थ व्यवस्था के लिए घातक

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस अकादमी में आतंकवाद और नक्सलवाद पर आयोजित छह दिवसीय वर्टिकल इंट्रैक्शन कोर्स टेक्निकल प्रिपेयर्डनेस फॉर काउंटर टेररिज्म शनिवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन कोर्स में हिस्सा लेने आए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अधिकारियों ने अपने अनुभव सांझे किए। इस दौरान हवाला पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि हवाला राशि कैसे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है और किस प्रकार
हवाला के सहयोग से आतंकवादियों की मदद की जा रही है। इस पर लगाम लगाने पर भी गहन मंथन हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में शांति और एकता को मजबूत बनाना है।
ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च और डेवलपमेंट मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स गवर्नमेंट आफ इंडिया की तरफ से पांच नवंबर को शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में छह दिवसीय कोर्स शुरू हुआ था। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे तेरह पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एडीजीपी नार्थ जोन कोजीकोड केरला राजेश दीवान, एडीजी कोस्टल सिक्योरिटी ग्रुप चन्नैई डॉ. सी साइलेंद्रा बाबू, आईजीपी आर्म्ड पुलिस कश्मीर राउफ-उल-हसन प्रमुख थे। कोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के डायरेक्टर फारूक खान ने बताया कि इस कोर्स के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद और नक्सलवाद से बेहतर तरीके से निपटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें