फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रवाना हुए सैकड़ों श्रद्धालु

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मचैल में चंडी माता के दर्शनों को उधमपुर शहर के विभिन्न हिस्सों से तीन बसें रवाना हुई, जिनमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। इसके अलावा अन्य जिलों से रवाना श्रद्धालुओं का जत्था शहर में कुछ समय आराम करने के बाद ही आगे बढ़ा। सुबह करीब नौ बजे पांडव मंदिर के बाहर से दो और सैला तालाब से एक बस मचैल के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बताया कि मचैल में चंडी माता के दर्शनों को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं तहसील बिलावर के लखेर गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं के दल का प्रतिनिधित्व कर रहे दर्शन कुमार ने बताया कि यह उनकी चौथी मचैल यात्रा है। पहली बार जब निकले थे तो उनके साथ चंद लोग ही थे, लेकिन जैसे जैसे वर्ष दर वर्ष यात्रा आगे बढ़ती गई श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होती गई। आज वह 25 बसों का दल लेकर यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें