मजालता। मजालता के शतराल गांव में शनिवार को लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान सभी 86 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सनद रहे के शुक्रवार को यहां 16 संक्रमित मिले थे। नायब तहसीलदार मजालता के मुताबिक अभी और लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा शनिवार को ग्रामीणों को राशन वितरित किया गया। कोरोना मामले आने के बाद शतराल गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।