मजालता। धार्मिक नगरी मानसर में मौजूदा समय में लोगा बच्चों के मुंडल के लिए पहुंच रहे हैं, जिस कारण यहां पर आयोजित होने वाले समारोह में भीड़ उमड़ रही है। जिसे कम करने के लिए नायब तहसीलदार देओत संजीव कुमार और पुलिस ने अभियान चलाया गया। उन्होंने जनता से कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। अभियान को शांतिपूर्वक और सुचारु रूप से चलाया गया। सनद रहे कि मानसर में बच्चों के मुंडन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस कारण मानसर में काफी भीड़ हो रही है। कुछ दिन पहले पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर समस्या पर चर्चा की थी।