फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में सबसे अधिक 46 लोगों के करवाए गए कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में सबसे अधिक 46 लोगों के करवाए गए कोरोना टेस्ट हेल्थ सर्वे शुरू होने के साथ ही बढ़ गई कोरोना टेस्ट करवाने वालों की संख्या अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। जिले में हेल्थ सर्वे शुरू होने के साथ ही कोरोना टेस्ट करवाने वाले लोगों की संख्या में भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। हेल्थ सर्वे में जो भी संदिग्ध पाया जा रहा है, उसके कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 46 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं और एक दिन में इतने ज्यादा संख्या में लोगों के कोरोना टेस्ट पहली बार किए गए है। वहीं सोमवार को करवाए गए सभी 34 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला उधमपुर को कोरोना मुक्त करने के लिए हेल्थ सर्वे शुरू कर दिया गया और सर्वे करने वाली टीमें घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर रही है और उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनमें कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। सोमवार तक करीब साढ़े चार हजार परिवारों का सर्वे कर लिया गया था और 100 से अधिक संदिग्ध लोगों का पता लगा लिया गया था। अब इन संदिग्ध लोगों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा बाहरी राज्य में फंसे लोगों का उधमपुर में अपने घरों में पहुंचना शुरू हो गया है और इनको भी क्वारंटीन करने के साथ कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। मंगलवार का कुल 46 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए है। इनमें कुछ लोग बाहरी राज्य से उधमपुर पहुंचने वाले और कुछ हेल्थ सर्वे के दौरान पाए गए संदिग्ध थे। इनको सुबह के समय जिला अस्पताल लाया गया और फिर इनके सैंपल मिलिट्री अस्पताल भेजे गए। इनकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात या फिर बुधवार सुबह आएगी। एक दिन में पहली बार 46 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। वहीं सोमवार को कुल 34 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए थे और देर रात को इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी डा. पीयूष सिंगला ने मंगलवार देर रात को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देकर प्रसन्नता व्यक्त कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें