किश्तवाड़। जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को जिला मुख्य चिकित्सा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 83 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक अन्य राज्य और 82 स्थानीय निवासी हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3333 पहुंच गया है, जिनमें से 2990 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी से 26 लोगों की जान जा चुकी है। मौजूदा समय में 317 मामले सक्रिय है। संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।