फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल मोबाइल नेटवर्क बंद होने पर भड़के लोग, सड़क पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Aircel - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

उधमपुर। बिना किसी सूचना के एयरसेल मोबाइल नेटवर्क बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को पैंथर्स पार्टी ने सलाथिया चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अचानक लाखों मोबाइल सिम को बंद कर देना बड़ा घोटाला है।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उनकी मांग है कि लोगों को पैसा लौटाने के साथ ही इसकी जांच भी कराई जाए।दोपहर करीब एक बजे पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता सलाथिया चौक पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एकजुट हुए, जहां सभी ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि दो दिन पहले पूरे राज्य में एयरसेल की लाखों सिम एक साथ बंद हो गई। जानकारी मिली है कि एयरसेल ने अचानक ही कंपनी को बंद करने का निर्णय ले लिया है और इसके लिए एक बार भी अपने उपभोक्ताओं को सूचित नहीं किया है।
विज्ञापन


मोबाइल नेटवर्क के बंद होने के कारण रिचार्ज करने वाले डीलरों के लाखों रुपये हड़प लिए गए हैं। इसके अलावा लाखों उपभोक्ताओं के मोबाइल में मौजूद बैलेंस भी कंपनी ने जब्त कर लिया है। कंपनी ने सरकार की नाक के नीचे करोड़ों का घोटाला किया है और अभी तक सरकार ने इसको लेकर कोई कदम उठाना तो दूर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। अचानक ऐयरसेल की सिम बंद होने पर लाखों लोगों को संपर्क अपने परिजनों के साथ टूट गया है।

जिनके परिवार के सदस्य दूर रहते हैं, वह उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। एयरसेल ने अन्य कंपनियों के मुकाबले में सबसे ज्यादा सिम जम्मू कश्मीर में बेची है और सबसे ज्यादा उपभोक्ता एयरसेल के ही हैं। इस समय हजारों उपभोक्ता परेशान हैं।

यह एक बहुत बड़ा घोटाला है और इसके पीछे केंद्र सरकार का भी हाथ है। पैंथर्स पार्टी मांग करती है कि इसकी जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें