फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान में उड़े 70 बाढ़ पीड़ितों के टेंट

Thu, 09 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी के सद्दल और पंजर में मंगलवार रात को तूफान के कारण बारिश से बेघर हुए ग्रामीणों के टेंट पूरी तरह से उखड़ गए।
विज्ञापन


पंचैरी के सद्दल और पंजर में जल तांडव से अभी ग्रामीण उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार रात को एक बार फिर से ग्रामीणों पर कुदरत ने कहर बरसा दिया। मंगलवार रात को तूफान के कारण बारिश से बेघर हुए ग्रामीणों के टेंट पूरी तरह से उखड़ गए।

ग्रामीणों ने इन टेंटों को अपने ऊपर लपेट कर रात गुजारी। बारिश व तूफान के कारण ग्रामीणों का काफी बचा हुआ सामान खराब हो गया है।

बारिश व भूस्खलन से बेघर होने के बाद सद्दल व पंजर में करीब 75 परिवार टेंटों में जीवन गुजार रहे हैं। रात करीब दस बजे जब तूफान व बारिश आरंभ हुई तो देखते ही देखते टेंट उखड़ने लगे। डेढ़ घंटे के अंदर लगाए गए करीब 70 टेंट पूरी तरह से उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अपने आप को बारिश व तूफान के बचाने के लिए टेंटों अपने ऊपर ओढ़ लिया। इस तरह से ग्रामीणों ने अपने आप को सुरक्षित रखा और जान बचाई।

बारिश के कारण ग्रामीणों का काफी सामान खराब हो गया है। सुबह टेंट उखड़ने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने दोबारा टेंट लगाने में ग्रामीणों की पूरी सहायता की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें