डिग्री कालेज उधमपुर में दो दिवसीय मेले के दौरान 68 युवाओं का चयन किया गया। युवाओं को रोजगार देने के लिए ऐसे मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट उड़ान के तहत इस दो दिवसीय मेले में 16 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
जिले के 119 उम्मीदवार इस मेले में इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे। उधमपुर के इस प्रोजेक्ट में आईएलएंडएफसी, एक्सेंच्यूर, आईएमएस हेल्थ, मल्टी केयर सर्विस, सेंट्रल इंस्टीच्यूट फार प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी, रुमन टेक्नॉलाजिस, फ्यूचर लर्निंग, सूर्या वायर एंड रिलायंस एचआर, लिगारे, सहज ई विलेज आदि कंपनियां शामिल थीं।
जो युवा उम्मीदवारों का चयन हुआ, उन्हें कंपनी तीन से छह महीने के लिए ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के बाद जो युवा अपनी प्रतिभा दिखाने में कामयाब होगा। उसे कंपनी प्रतिभा और योग्यता को परखने के बाद नियमित करेगी।
कालेज के प्रिंसिपल प्रो. एसएस भलवाल ने इस आयोजन पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कभी कभार होते हैं और ऊर्जा का स्रोत बन जाते हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रम कालेज परिसर में कराया।
उन्होंने बताया प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट आफिसर कोमल कौल, स्कील डेवलपमेंट आफिसर प्रो. संजय कुमार, नोडल अधिकारी, प्रो. रमेश चंद्र, डॉ. अजय शर्मा, प्रो. जावेद सरवर ने इस मेले के आयोजन में सहयोग किया।