फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बिगड़ी राजमार्ग सहित कई सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बिगड़ी राजमार्ग सहित कई सड़कों की हालत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। सुबह से जारी लगातार बारिश से राजमार्ग सहित कई सड़कों की हालत खराब हो गई है। पाइप बिछाने के लिए राजमार्ग पर की गई खुदाई के बाद राजमार्ग का बड़ा हिस्सा कीचड़ में तब्दील नजर आया। इसके अलावा धार रोड पर भी दिन भर पानी जमा रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से पर करीब एक महीने पहले एमईएस ने पानी की पाइप बिछाने का काम किया था। पाइप बिछाने के बाद राजमार्ग पर तारकोल नहीं डाली गई। बड़ा हिस्से को एमईएस ने तारकोल डाल कर पक्का नहीं किया है। सोमवार सुबह बारिश आरंभ हुई तो देखते ही देखते पूरा राजमार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया। इसके बाद शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ना शुरू हो गई। दोपहर के समय बारिश के दौरान इतने ज्यादा खराब हो गए कि दो पहिया वाहनों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। कई दो पहिया वाहन तो दुर्घटना का शिकार होते हाते बचे। वहीं शहरवासियों में एमईएस के प्रति काफी रोष देखा गया। शहरवासियों ने कहा कि बारिश के बाद राजमार्ग की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि अब पैदल चलना भी मुश्किल हो चुका है। पाइप डालने के बाद ग्रेफ व एमईएस ने राजमार्ग पर तारकोल नहीं डाला, जिसके कारण राजमार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया है। वहीं बारिश के बाद धार रोड सहित वीआईपी रोड, गंडाला रोड की भी हालत खराब रही। धार रोड के कई हिस्सो में जलभराव रहा और शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें