फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना के 55 नए मामले मिले, 211 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है। सोमवार सभी के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। शाम तक जिले में कुल 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि इनके मुकाबले में चार गुना अधिक 211 लोगों ने एक दिन के अंदर कोरोना को मात दी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

मई महीने की शुरूआत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। इसके बाद दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते चले गए और फिर एक हालात ऐसे बन गए कि संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जिले में पूरी तरह से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया। कोरोना कर्फ्यू के बीच भी हर रोज 150 से अधिक मामले सामने आते रहे। कई दिन तो ऐसे भी निकले जब 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और हालात को संभालना मुश्किल हो गया।
लेकिन प्रशासन ने जिले में सख्ती जारी रखी और इसी का परिणाम है कि अब जिले में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को जिले में कुल 77 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 169 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। सोमवार को इनकी संख्या में और भी गिरावट दर्ज की गई है। शाम तक कुल 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ संक्रमितों के मुकाबले में चार गुना अधिक 211 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10118 हो गए हैं। इनमें से 8634 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 112 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1372 संक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें