फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

442 लोगों को जिले में पहुंचने ही कर लिया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। एक दिन में तीन ट्रेनों के उधमपुर पहुंचने के साथ ही क्वारंटीन किए लोगों की संख्या में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। ट्रेनों के साथ बसों का सफर कर भी काफी संख्या में लोग उधमपुर पहुंचे और सबको प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया। शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 442 लोगों को शहर के विभिन्न हिस्सों में क्वारंटीन कर लिया है। क्वारंटीन किए लोगों का आंकड़ा अब 12 हजार के करीब पहुंच गया है। देश के विभिन हिस्सों से लोगों का उधमपुर पहुंचना जारी है। दिन प्रतिदिन इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिस दिन ज्यादा ट्रेनें पहुंचती हैं तो उस दिन इनकी संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाती है। सोमवार को तीन अलग अलग राज्यों से तीन श्रमिक एक्सप्रेस उधमपुर पहुंची और इनमें सवार उधमपुर के रहने वाले लोगों को पहुंचने की क्वारंटीन कर लिया गया। रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों से बस व ट्रेन का सफर कर 412 लोग उधमपुर पहुंचे थे और इनको पहुंचने ही प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया गया था। सोमवार को भी बसों के साथ ट्रेनों के पहुंचने पर 442 लोग बाहरी राज्यों से उधमपुर पहुंचे और इनको क्वारंटीन कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार तक कुल 11355 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया था। सोमवार को इनकी संख्या 11797 तक पहुंच गई है। इनमें से 15 पॉजिटिव मामलों को जम्मू और उधमपुर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हे। जबकि 3919 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 3324 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 1476 लोगों को रखा गया है। वहीं 30632 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें