तीन विद्यार्थियों ने हासिल किए मेडल
उधमपुर। जम्मू में रोटरी क्लब की तरफ से आयोजित कराटे चैंपियनशिप में डीपीएस उधमपुर के तीन विद्यार्थियों ने मेडल हासिल की स्कूल का नाम रोशन किया है। इन तीनों को शुक्रवार को स्कूल में विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधकों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को जम्मू में हुआ, जिसमें डीपीएस उधमपुर के तेजस महाजन ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ध्रुव सिंह ने रजत व कृष्वी सरस्वत ने कांस्य पदक हासिल किया।