फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 बीएसएफ जवानों और 12 बहादुर महिलाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एसटीसी बीएसएफ उधमपुर की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप एसटीसी के आईजी प्रदीप कत्याल ने डीसी इंदु कंवल चिब की उपस्थिति में जवानों को प्रेरित किया। इसके साथ ही कोविड-19 के मौजूदा हालात में स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन

एसटीसी बीएसएफ की बीडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष रेणु कात्याल के मार्गदर्शन में बीडब्ल्यूडब्ल्यूए परिवार की प्रहरी संगिनियों ने भी शिविर में मुख्य रूप से भाग लिया और दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरित किया। शिविर में 41 बीएसएफ जवानों और 12 बहादुर महिलाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि अपनी परंपरा के अनुरूप बीएसएफ हमेशा सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें