फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ग्रिड स्टेशन से अतिरिक्त 40 मेगावाट बिजली

Thu, 25 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडी विभाग द्वारा बिजली की कमी से निपटने के लिए मनवाल क्षेत्र में ग्रिड स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पूरा होने से उधमपुर जिला और आसपास के क्षेत्रों में लाखों लोगों को बिजली समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।

ग्रिड स्टेशन के तैयार होने से लोगों को 40 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मुहैया कराई जा सकेगी। इस ग्रिड स्टेशन के शुरू होने से उधमपुर जिला और जम्मू के कुछ ग्रामीण हिस्सों में बिजली की सुचारु ढंग से आपूर्ति हो पाएगी।

ग्रिड स्टेशन के निर्माण में 17 करोड़ 74 लाख की राशि खर्च की जाएगी। पिछले कुछ महीनों से ग्रिड स्टेशन में काम जोरों से चल रहा था।

लेकिन कुछ प्रशासनिक अड़चनों के कारण ग्रिड स्टेशन का काम कुछ समय से रुका हुआ है। विभागीय सूत्रों की मानें तो ग्रिड स्टेशन जिस जगह बनाया जा रहा है, उसका करीब ढाई किमी क्षेत्र वाइल्ड लाइफ विभाग के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ विभाग ने पहले इस पर आपत्ति जताई थी, पर उच्च स्तरीय प्रशासनिक दखलंदाजी के बाद आगे के काम का रास्ता साफ हो गया है।
 
रामनगर को सबसे ज्यादा फायदा
मनवाल स्थित ग्रिड स्टेशन के शुरू होने पर इसका सबसे ज्यादा फायदा रामनगर के लोगों को पहुंचेगा। रामनगर के दूरदराज के गांवों में बिजली समस्या से पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना है।

रौन दोमेल, मनवाल, डंसाल, जंदराह, जगानू और अन्य गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रिड स्टेशन के बनने से जिले के उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिले में बिजली की कमी के कारण बड़ी इंडस्ट्री लगाने पर रोक लगाई गई है। ग्रिड स्टेशन के बनने से बड़े उद्योगों को लगाने के लिए इन्हें हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन


ग्रिड स्टेशन के पूरा होने में कुछ ही समय बाकी है। कुछ प्रशासनिक कारणों से काम को रोका गया था।

वाइल्ड लाइफ विभाग की एडवाइजरी कमेटी के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद काम को फिर शुरू किया जाएगा। मनवाल स्थित ग्रिड में बिजली की सप्लाई हीरानगर से होगी।
-दिलीप कुमार, एक्सईएन पीडीडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें