उधमपुर। पुलिस ने मंगलवार को ट्रक से 38 किलो भुक्की बरामद कर दो लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सुबह के समय जखैनी नाके पर पुलिस ने श्रीनगर से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी10सीक्यू-9810) को तलाशी के लिए रोका। इस 38 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक गुरविंद्र सिंह और क्लीनर सुखदीप सिंह दोनों निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।