फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

Fri, 19 Jun 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, सीआरपीएफ और श्राइन बोर्ड के अधिकारी यात्रा मार्ग पर रख रहे निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी आस्था के साथ जारी है। वीरवार को दोपहर बाद मौसम साफ होने से गर्मी काफी बढ़ गई। इसके बावजूद शाम पांच बजे तक 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

कटड़ा में वीरवार सुबह बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना सबना रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालु माता के दर्शन के बाद भैरव बाबा के दरबार पहुंचकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। इससे कटड़ा के मुख्य बाजारों में भी रौनक बनी हुई है।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ, आपदा प्रबंधन दल और श्राइन बोर्ड के अधिकारी पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए श्राइन बोर्ड ने जगह-जगह पेयजल केंद्र बनाए हैं। हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाएं लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें