फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नाले में नहाते समय बहा 12वीं का छात्र

Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माहौर तहसील के गुलाबगढ़ क्षेत्र का मामला, एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं, ड्रोन की मदद भी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की माहौर तहसील के गुलाबगढ़ क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। यहां पगीहाला के पास स्थित बरनसाल नाले में नहाते समय 12वीं कक्षा का एक छात्र तेज बहाव में बह गया। यह घटना बीते बुधवार दोपहर बाद की है।
मुजमिल(17) पुत्र गुलजार अहमद बाली निवासी लार (तहसील माहौर), गुलाबगढ़ के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही माहौर पुलिस की 112 आपातकालीन टीम, देवल पुलिस और सेना की 58 आरआर के जवान तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस और सेना की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। पानी का बहाव तेज होने और इलाका दुर्गम होने के कारण सेना ने छात्र को खोजने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों की भी मदद ली।
बुधवार देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वीरवार सुबह से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया है। वीरवार देर शाम तक सुरक्षा बलों और प्रशासनिक एजेंसियों का संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी था।
-
रियासी और आसपास के क्षेत्रों में पहले हुईं घटनाएं
31 अगस्त 2025 : माहौर क्षेत्र के गगनावाली में शडोल नाला पार करते समय मां जुल्फान बेगम (45) और उनका बेटा बशारत हुसैन (15) तेज बहाव में बह गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

02 जुलाई 2023 : मालनी नाला दुर्घटना: माहौर सब-डिवीजन के चसाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते समय 12 वर्षीय बच्चा धीरज सिंह मालनी नाले में नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया।
02 मई 2020 : रियासी के पास चिनाब नदी के किनारे पैर फिसलने से एक 28 वर्षीय स्थानीय युवक गहरे पानी के तेज भंवर में समा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें