फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 2758 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए वैक्सीन केंद्रों पर वीरवार को 2758 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें कुल 1411 लोगों ने पहली और 1347 लोगों ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन

वीरवार शाम तक स्वास्थय विभाग के 3030 डोज शेष रह गई हैं। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को नया स्टाक मिलने के बाद से वैक्सीन लगाने वालों की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है। वीरवार को भी शाम तक कुल 2758 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पास तीन हजार के करीब डोज शेष रह गई है। अगर शुक्रवार शाम तक नया स्टाक नहीं आएगा तो शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में कमी आ सकती है। पिछले कुछ दिनों में अब तक कई बार स्टाक की कमी के कारण वैक्सीन लगवाने के काम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भी निराशा का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब पिछले कुछ समय से लगातार नया स्टाक मिलने से वैक्सीन लगाने का काम तेज गति से किया जा रहा है।
वीरवार को भी ढाई हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जानकारी अनुसार दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज, छह फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 1328 लोगों को पहली और 502 लोगों को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 64 लोगों को पहली और 708 लोगों को दूसरी, 19 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 129 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास शाम तक तीन हजार डोज का स्टाक मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें