फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य राज्यों से लौटे दो लोगों सहित कोरोना के 27 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में शाम तक कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। 95 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलो में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी कमी आ रही है। अच्छी बात है कि करीब दस दिन से जिले में 100 से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। जबकि इससे पहले हर रोज 100 से 200 के बीच लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। इसके साथ करीब दो सप्ताह से कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी का परिणाम है कि लगातार सक्रिय मामलों में गिरावट हो रही है। सोमवार को जिले में कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 55 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
सोमावर को एक की संक्रमण से मौत भी हो गई थी। लेकिन मंगलवार को कुल 27 लोग संक्रमित पाए गए है। सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को मामले कम रहे हैं। चिनैनी में सबसे अधिक 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ टिकरी में चार, रामनगर में छह, बसंतगढ़ में एक और दो सुरक्षाबल संक्रमित पाए गए हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में 95 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10878 हो गए हैं। इसमें से 10413 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 129 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। अब जिले में केवल 336 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें