हज के लिए रवाना होने वाले मुस्लिम यात्री ।
कटड़ा। सदर जामिया मस्जिद कटड़ा में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। शेख अनायतुल्लाह सहित प्रमुख नागरिकों ने मिलकर यात्रियों का अभिनंदन किया। इसके उपरांत 24 हज यात्री कटड़ा रेलवे स्टेशन से वीरवार रात्रि नौ बजे की ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
हज यात्री करीब एक माह की यात्रा पूरी कर लौटेंगे। जिला रियासी से 24 यात्री हज के लिए मक्का मदीना रवाना हुए हैं। इनमें जिला रियासी के चसाना से दो, अरनास से छह, थूरू से पांच, रियासी से नौ तथा कटड़ा से दो लोग हज यात्रा के लिए रवाना हुए। जामिया मस्जिद के इमाम शेख अल्ताफ साहब, फिरदौस भाई, गुलाम नबी कंदनगार, अरशद खान और सदर जामिया मस्जिद के शेख अनायतुल्लाह उपस्थित थे। संवाद