फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 23वीं सब जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज

Sun, 16 Mar 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
कबड्डी मुकाबले में ​खिलाड़ियों के साथ अति​थिगण। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
टूर्नामेंट में लड़कों की कुल 12 और लड़कियों की पांच टीमें ले रहीं हिस्सा
विज्ञापन

उधमपुर। इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सुभाष स्टेडियम में 23वीं सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज हो गया। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में लड़कों की कुल 12 और लड़कियों की पांच टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट ने किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक छात्र और गैर-छात्र युवा को खेलों में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन महासचिव कुलदीप गुप्ता, युवा कबड्डी जेएंडके और लद्दाख के पर्यवेक्षक और तकनीकी निदेशक सुरिंदर मोहन, कोषाध्यक्ष अनिल मोदी, संरक्षक प्रमुख अशोक कुमार सल्होत्रा, अशोक कुमार शर्मा, बेडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुरेश खजूरिया मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

पहले दिन के परिणाम
लड़कों का वर्ग

जम्मू ने राजोरी को 25-14 से हराया

बारामुल्ला ने अनंतनाग को 36-17 से हराया

उधमपुर ने बड़गाम को 36-35 से हराया

पुंछ ने कठुआ को 42-39 से हराया

लड़कियों का वर्ग

जम्मू ने बारामुला को 44-13 से हराया

उधमपुर ने राजौरी को 32-16 से हराया

काथू ने बारामुला को 26-16 से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें