फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2294 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को शाम तक जिले में कुल 2294 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1222 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई, जबकि 1070 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला में अब तक 89.91 प्रतिशत हेल्थकेयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 90.61 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों सहित 45-60 आर्यु वर्ग के 70.24 प्रतिशत लोगों को यह वैक्सीन दी गई है। 99.24 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। कुल मिलाकर जिला में अब तक कुल 103395 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
मंगलवार को 20 हेल्थकेयर वर्करों को पहली डोज और छह को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 114 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 43 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 799 को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई जबकि 611 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 289 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 412 को दूसरी डोज दी गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए जिला में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन दो हजार के करीब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। किसी-किसी दिन इनकी संख्या तीन हजार से भी अधिक पंहुच रही हैं। तो कभी इनमें कमी भी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित किए गए विभिन्न कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें