फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 22 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। विश्व रक्त दिवस के अवसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें डीसी अशोक कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में 22 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें से 13 ने रक्तदान किया जबकि नौ को आपातकाल के लिए आरक्षित किया जाएगा। डीसी ने लोगों से नि:स्वार्थ भाव व स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया। बताया कि यह मानवता की एक महान सेवा है और अनमोल जीवन को बचाने में मदद करता है। शिविर में जिला विकास आयुक्त शाम लाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परवेज इकबाल वानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें