कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें एआटीओ रियासी व स्थानिए पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 21 वैन को सीज करने के साथ ही चालान भी किए गए। एआरटीओ राजेश गुप्ता ने बताया कि 71 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।