फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में आग लगने से 21 मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में वीरवार देर रात को गोशाला में आग लगने से 21 मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक पर काबू पाया गया तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को बोध राज की गोशाला में आग लग गई। जानकारी मिलने के बाद परिवार ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घंटों तक मशक्कत करने के बाद जब आग पर काबू पाया तब तक 21 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इनमें छह गाय, एक बैल, 12 बकरियां और दो भेड़ें शामिल हैं। पीड़ित बोध राज ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उसके लिए अब आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अब उसके पास रोजगार का कोई साधन नहीं बचा है। इसलिए जिला प्रशासन से अपील है कि नुकसान का मुआवजा प्रदान कर राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें