फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 201 लोगों ने लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में गिरावट बुधवार को भी जारी रही। शाम तक जिले में केवल 201 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। पर्याप्त संख्या में वैक्सीन होने के बावजूद वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या कम ही है। स्वास्थ्य विभाग अभी भी लक्ष्य से बहुत दूर है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग कोरोना वैक्सीन लगाने के साथ नवजात, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लगाने का काम करता है। इसी कारण बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में कमी आती है। लेकिन इस बुधवार को तो बहुत ही कम संख्या में कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। शाम तक कुल 201 लोगों को ही वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने पहली, 15 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग में 129 लोगों ने पहली, 46 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली छह ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें