चिनैनी। पंचायत सराड़ में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर 18 से 44 साल के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। शिविर में पंचायत के चार सौ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लेकर लाभ उठाया है। पंचायत सराड़ के सरपंच सुदेश चंद्र ने कहा कि पंचायत में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीन लग चुकी है और 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिविर लगने से लोगों की कई समस्याएं दूर हुई हैं, क्योंकि वैक्सीन के लिए लोगों को चिनैनी या सुद्धमहादेव जाना पड़ता था।