फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 18 तस्कर गिरफ्तार, 345 गोवंश को मुक्त करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में रामबन जिले से गुजरने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 18 चालकों को गिरफ्तार कर 345 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस की ओर से इस कार्रवाई में 18 वाहनों को जब्त भी किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन चंदरकोट की टीम ने वाहन चेकिंग ड्यूटी करते हुए दो वाहनों को रोका, चेकिंग के दौरान इन दो वाहनों में क्रूर तरीके से 26 गोवंश पशु लदे पाए गए। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन रामसू की टीम ने चेकिंग के दौरान चार वाहनों को रोका, जिसमें 65 गोवंश लदे पाए गए। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में बनिहाल पुलिस स्टेशन की टीम ने गश्त के दौरान 12 वाहनों को रोका। जब जांच की गई तो इन वाहनों में 254 गोवंश लदे पाए गए। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें