उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शाम तक जिले में कुल 1643 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1075 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। जबकि 568 लोगों को दुसरी डोज दी गई।
इसमें सात हेल्थकेयर वर्करों को पहली और छह को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 108 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 16 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 698 को कोरोना वैक्सीन की पहली और 185 को दूसरी खुराक दी गई। 262 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 361 को दूसरी डोज दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला में अब तक कुल 104495 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेजी से जारी है। रोजाना काफी संख्या में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा रही है। कभी इनमें बढ़ोतरी, तो कभी कमी देखी जा रही है। जहां मंगलवार को कुल 2294 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं बुधवार को 1643 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।